विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पन्‍नीरसेलवम के समर्थन में आए दो लोकसभा सांसद

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 01:09 PM (IST)

तमिलनाडु की राजनीति में जबर्दस्‍त हलचल मची है और अन्‍नाद्रमुक से कई सांसद शशिकला को छोड़ पन्नीरसेलवम के कैंप में शामिल हो रहे हैं।

पन्‍नीरसेलवम के समर्थन में आए दो लोकसभा सांसद
पन्‍नीरसेलवम के समर्थन में आए दो लोकसभा सांसद

चेन्नई (आइएएनएस)। दो लोकसभा सदस्यों ने शनिवार को तमिलनाडु मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम को अपना समर्थन दिया। कृष्णागिरी विधानसभा के अशोक कुमार व नमक्कल के सुंदरम पन्नीरसेलवम के आवास पर पहुंचे।

इसके पहले राज्यसभा के सदस्य वी मैत्रेयन ने पन्नीरसेलवम का कैंप ज्वाइन किया था। अन्नाद्रमुक प्रवक्ता वैगैचेल्वन के पन्नीरसेलवम के कैंप में आने के एक दिन बाद दोनों लोकसभा सांसदों ने भी अपना समर्थन दिया।

अशोक कुमार ने बताया अन्य अन्नाद्रमुक सांसद भी पन्नीरसेलवम के कैंप में आना शुरु करेंगे। लोकसभा में अन्नाद्रमुक के 37 सदस्य हैं। पन्नीसेलवम ने मंगलवार रात को अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला के खिलाफ बगावत की शुरुआत कर दी थी। पन्नीरसेलवम ने कहा था कि उनपर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का दवाब डाला गया।

यह भी पढ़ें: AIADMK में सियासी संकट पर तमिलनाडु में हलचल तेज, केंद्र की भी है निगाह