विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेंकटचलपति मंदिर से शक्तिशाली देसी बम बरामद

By Edited By:
Published: Fri, 30 Mar 2012 12:08 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2012 05:38 PM (IST)

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कृष्णापुरम के निकट 16वीं सदी में बनाए गए वेंकटचलपति मंदिर से दो शक्तिशाली देसी बम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तिरुनेलवेली [तमिलनाडु]। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कृष्णापुरम के निकट 16वीं सदी में बनाए गए वेंकटचलपति मंदिर से दो शक्तिशाली देसी बम बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कल एक बम निरोधक दस्ते ने मंदिर की छत से बम बरामद किए। मंदिर की साफ-सफाई में लगे कामगारों ने पहले बम को देखा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते ने पानी की बाल्टी में बमों को रखकर इसे निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस ने कहा कि वह सभी कोण से मामले की जाच कर रही है जिसमें कट्टरपंथियों के शामिल होने की आशका की भी जाच जारी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर