यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधी आबादी के विकास पर राहुल ने दिया जोर
कर्नाटक के तुमकुर रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आधी आबादी को अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाने की जरुरत है और उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी देने की वकालत की ।

नई दिल्ली। कर्नाटक के तुमकुर रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आधी आबादी को अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाने की जरुरत है और उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी देने की वकालत की ।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि देश को सुपर पावर बनाने के लिए महिलाओं को शक्ति देनी ही होगी। महिलाओं को शक्ति देने से ही विकास होगा। किसी भी पार्टी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने कहा कि संघ में महिलाओं को शामिल नहीं किया जाता है। देश में महिलाओं को दबाया जाता है। उन्होंने कहा कि जहां पर महिलाओं को दबाया जाता है वहां प्रगति हो ही नहीं सकता।