यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पटना में दबंगों ने दो महिलाओं को जिंदा जलाया
पटना। यहां दबंगों ने गरीब की झोपड़ी में आग लगाकर दो महिलाओं को जिंदा जलाने का दुस्सासह किया। चारों ओर ...और पढ़ें

पटना। यहां दबंगों ने गरीब की झोपड़ी में आग लगाकर दो महिलाओं को जिंदा जलाने का दुस्सासह किया। चारों ओर आग से घिरी महिलाओं ने झोपड़ी में लगे टाट के पर्दे को फाड़ कर अपनी जान बचाई। बचने के प्रयास में दोनों ही झुलस गईं। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक संप हाउस के पास रेलवे लाइन के किनारे की है। वारदात आधी रात के बाद अंजाम दी गई।
आग की चपेट में आकर बीस से ज्यादा बकरी व उसके बच्चे जलकर मर गए। आरोप है कि लाइन किनारे खटाल चलाने वाले लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। दोपहर तक थाना पुलिस का एक ही जवाब मिला-मुझे नहीं मालूम, एसएचओ साहब गए होंगे, उनसे पूछ लीजिए।
पढ़ें: मारने की नियत के किया था फायर
रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाली फुलपतिया देवी कबाड़ी का काम करती है साथ ही बकरी पालन का काम करती है। उसके पति सुनील राय की लगभग 13 साल पहले मौत हो चुकी है। दो बेटियों में पूनम की शादी हो चुकी है और वह पास ही किराए के मकान में रहती है, जबकि छोटी बेटी सुमन की पढ़ाई छूटने के बाद वह साथ रहती है। फुलपतिया देवी ने बताया कि लगभग 30 बकरी पाल कर वह अपनी बेटी की परवरिश कर रही है। मंगलवार रात बकरी को बच्चा होने वाला था, सो वह पड़ोसी रेखा के साथ झोपड़ी में थी। बेटी पूनम देर रात खाना देकर सुमन के साथ लौट गई थी। आधी रात के बाद झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। चारों तरफ लपटें देख वह किसी तरह रेखा के साथ पर्दा फाड़ बाहर निकली। 20-25 लोगों को भागते देखा। इन्हीं लोगों ने झोपड़ी में आग लगाई थी। भागने वालों में मिथलेश, लोवा, दशई, राजू और मेघू भी थे। सभी खटाल चलाते हैं।
आग लगाने के कारण के बारे में पूछने पर बताया कि 25 नवंबर को पास ही में शादी थी। मजदूरी का काम करने वाले गौतम ने आरोपी लोगों द्वारा पीटे जा रहे एक रिक्शे वाले को बचाया था। इसके बाद वे लोग गौतम की पिटाई कर रहे थे। तब हम लोगों ने गौतम को बचाया था। बाद में पैसे के बल पर उन लोगों ने गौतम को छिनतई का केस लगाकर पुलिस से पकड़वा दिया। जिसे छुड़ाने के लिए वे लोग थाने भी गए थे। इसी बात से दबंग रंजिश रखे थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
