यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विदेशों में रह रहे कई सिखो के भारत आने पर लगा प्रतिबंध हटाया गया
विदेशो में रह रहे भारत मूल के इन 36 सिखों पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगने ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पंजाब में भाजपा की सहयोगी शिरोमणी अकाली दल द्वारा लगातार बनाए जा रहे दवाब के बीच केंद्र सरकार ने विदेशों में रह रहे कुछ सिखो को भारत आने पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है। इनपर 180 और 90 के दशक के दौरान कई गंभीर गतिविधियों को अंजाम देने की वजह से सरकार ने इन्हें भारत ना आने देने का फैसला किया था।
जानकारी के मुताबिक विदेशो में रह रहे भारत मूल के इन 36 सिखों पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और भारत के खिलाफ काम करने का आरोप लगने के बाद सरकार ने विभिन्न सुरक्षा स्तरों पर इनका नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था।
सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इन नामों पर विस्तृत चर्चा के बाद कुछ लोगों का नाम ब्लैक लिस्ट से बाहर निकालने पर सहमति जता दी है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी को कई बार पत्र लिखकर विदेशों में रहे रहे 36 सिखों के भारत में आने से लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया था।
