विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 जून को बदलेगा मंगल अभियान का रास्ता

By Edited By:
Published: Mon, 02 Jun 2014 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jun 2014 05:18 PM (IST)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] 11 जून को अपने मंगल यान अभियान का रास्ता बदल सकता है। इसरो ने इससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन [इसरो] 11 जून को अपने मंगल यान अभियान का रास्ता बदल सकता है। इसरो ने इससे पहले घोषणा की थी कि अप्रैल में मंगल अभियान का पथ बदला जाना जरूरी नहीं है। इसे जून तक के लिए टाला जा सकता है। इसरो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मंगल अभियान अच्छी स्थिति में है और सुनिश्चित मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

हमने मंगल अभियान के पथ सुधार के लिए 11 जून की योजना बनाई है। फिलहाल इसपर अंतिम फैसला होना बाकी है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्षयान ने कुल 48 करोड़ किमी की दूरी तय कर ली है। यह कुल दूरी का एक तिहाई है। सितंबर में मंगल की कक्षा में प्रवेश करने से पहले इसके पथ में एक बार फिर सुधार किया जाएगा। भारत ने गत पांच नवंबर को अभियान मंगल पर भेजा था।

यह अंतरिक्षयान आगामी 24 सितंबर को मंगल के वातावरण में पहुंचेगा। इसने गत नौ अप्रैल को अपना आधा सफर तय कर लिया था।

पढ़ें: मंगल पर जाने के लिए 44 भारतीयों का चयन