विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा व कांग्रेस को वोट देना गद्दारी: केजरीवाल

By Edited By:
Published: Fri, 02 May 2014 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 02 May 2014 09:34 PM (IST)

अमेठी [जागरण संवाददाता]। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अमेठी के औरंगाबाद में कहा कि भाजपा व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेठी [जागरण संवाददाता]। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अमेठी के औरंगाबाद में कहा कि भाजपा व कांग्रेस को वोट देना देश के साथ गद्दारी है। दोनों पार्टियां मिलकर अब तक देश की सरकार चलाती रही हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों को हारना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आप से डा. कु मार विश्वास राहुल को हराने के लिए अमेठी से उतरे हैं और मैं मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ रहा हूं। वंशवाद की परंपरा तोड़ने की जरूरत है।

गांधी परिवार से मुक्ति दिलाने की बात पर जोर देते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका पहले के चुनाव में क्षेत्र का दो दिन में दौरा कर वापस चली जाती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। वह लगातार चौदह दिन से रात दिन एक कर रही हैं। कांग्रेस और भाजपा की साठगांठ से चलने वाली सरकार को तोड़ने आया हूं।

पढ़ें : कांग्रेस से पैसा लेना, बटन हमारे खाने पर ही दबाना : केजरीवाल