विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारद स्टिंग कांड: सांसद त्रिवेदी के बयान से तृणमूल ने किया किनारा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 26 Mar 2016 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 27 Mar 2016 02:55 AM (IST)

कथित नारद स्टिंग कांड पर तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी द्वारा दिए गए बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। कथित नारद स्टिंग कांड पर तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी द्वारा दिए गए बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। पार्टी की ओर से लोकसभा में संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने त्रिवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया स्वरुप कहा कि इस मामले में केवल पार्टी प्रवक्ता अथवा उन नेताओं के बयान मान्य होंगे जिन्हें पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने यह बात एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस बाबत उनकी त्रिवेदी से बातचीत हुई है और उन्होंने कहा है कि मीडिया में उनके बयान के एक अंश को प्रसारित किया गया जबकि उन्होंने पार्टी सुप्रीमो व जमीनी स्तर के नेताओं की प्रशंसा की है। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिनेश त्रिवेदी ने सुझाव स्वरुप कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष होते तो स्टिंग कांड में फंसे नेताओं से तब तक घर बैठने को कहते जब तक उन्हें बेगुनाह साबित नहीं कर दिया जाता।

पढ़ें: स्टिंग कांड पर हाई कोर्ट ने दिया कानूनी नोटिस भेजने का निर्देश

स्टिंग कांड पर हाई कोर्ट ने दिया कानूनी नोटिस भेजने का निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।