विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के दौरे से पहले श्रीनगर में आतंकी हमला, तीन जवान घायल

By Test1 Test1Edited By:
Published: Thu, 05 Nov 2015 08:46 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2015 09:05 PM (IST)

खान्यार एरिया में आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में सीआरपीएफ के तीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। खान्यार एरिया में आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि खान्यार एरिया में एक होटल के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी पर ग्रेनेड फेंक दिया। धमाके में घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हमले के बाद आतंकी वहां से भाग गए। आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने पूरे एरिया को घेर लिया है।

बतादें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इस हमले के बाद श्रीनगर में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

पढ़े: पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले कई अलगाववादी हिरासत में , मीरवाइज भी नजर बंद