यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर फिर हमला, तीन घायल
एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर केरल में निशाना साधा गया।

कोझिकोड, प्रेट्र। केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं को फिर निशाना बनाया गया है। माकपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में संघ के तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं। तीन दिन पहले भी संघ के कार्यालय पर देसी बम से हमला किया गया था। इसमें चार कार्यकर्ता घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार, सभी घायलों को यहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन पर शनिवार रात कोयिलांदी के किझैयूर गांव में हमला किया गया था। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके पहले गुरुवार की रात नंदपुरम इलाके में स्थित संघ दफ्तर पर एक देसी बम फेंका गया था। गौरतलब है कि केरल में खासतौर पर कन्नूर जिले में लंबे समय से राजनीतिक ¨हसा का दौर जारी है। संघ और माकपा एक-दूसरे पर हमलों का आरोप लगाती रही हैं। राज्य में जारी इस ¨हसा में अब तक दोनों ओर के कई लोग मारे जा चुके हैं।
