विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल : आरएसएस दफ्तर पर फेंका बम, चार कार्यकर्ता घायल

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 01:18 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 06:51 AM (IST)

पुलिस के अनुसार रात 8.30 के करीब फेंके गए इस बम की चपेट में आए दो कार्यकर्ताओं बाबू और विनीश को पैर व पेट में गहरे जख्म आए हैं।

केरल : आरएसएस दफ्तर पर फेंका बम, चार कार्यकर्ता घायल
केरल : आरएसएस दफ्तर पर फेंका बम, चार कार्यकर्ता घायल

कोझिकोड, प्रेट्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के यहां नदपुरम इलाके में स्थित दफ्तर पर गुरुवार रात कुछ लोगों ने एक देसी बम फेंका। इस धमाके में आरएसएस के चार कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार रात 8.30 के करीब फेंके गए इस बम की चपेट में आए दो कार्यकर्ताओं बाबू और विनीश को पैर व पेट में गहरे जख्म आए हैं। उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो अन्य कार्यकताओं सुधीर और सुनील का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य में पिछले कुछ महीनों में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। एक दिन पहले ही आरएसएस ने इसके खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन किया था।

आरएसएस ने इस हमले की घोर निंदा की है। संघ विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री सीपीएम की हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। गृह मंत्रालय को केरल सरकार के लिए एडवाइजरी जारी करनी चाहिए। गृह मंत्री को खुद केरल की यात्रा करनी चाहिए। 

केरल में हो रही हत्याओं पर हिमाचल में फूटा गुस्सा