यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी में तीन मुस्लिम राज्यमंत्री प्रोन्नत, ओझा बने कैबिनेट मंत्री
लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छठवीं बार अपने मंत्रिमंडल का समीकरण दुरुस्त ...और पढ़ें

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छठवीं बार अपने मंत्रिमंडल का समीकरण दुरुस्त किया। इस बार तीन मुस्लिम राज्यमंत्रियों को प्रोन्नति देकर, तो ब्राह्मण वर्ग से एक और कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया है। बीमार चल रहे डॉ. वकार शाह को मंत्री पद से मुक्त कर उनके विधायक बेटे यासिर शाह को राज्यमंत्री बनाया गया है।
शुक्रवार को राजभवन में हुए संक्षिप्त समारोह में राज्यपाल बीएल जोशी ने 18 जनवरी के विस्तार में ही मंत्री नामित प्रतापगढ़ के रानीगंज से विधायकशिवाकांत ओझा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त राज्य मंत्री- शाहिद मंजूर, इकबाल महमूद और महबूब अली को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।
पढ़ें: सीएम अखिलेश यादव के बहनोई भी नहीं रहना चाहते इटावा में
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर