विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पनामा का जहाज नाव से टकराया, तीन मछुआरों की मौत

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 09:00 PM (IST)

पुलिस के अनुसार नाव में 14 लोग सवार थे। घटना के बाद से लापता एक मछुआरे की तलाश की जा रही है।

पनामा का जहाज नाव से टकराया, तीन मछुआरों की मौत
पनामा का जहाज नाव से टकराया, तीन मछुआरों की मौत

कोच्चि, पेट्र। मछली पकड़ने के दौरान पनामा के मालवाहक जहाज की एक नाव से टक्कर में तीन भारतीय मछुआरों की मौत हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना में 11 मछुआरे घायल भी हुए।

नौसेना और तटरक्षक बल ने अभियान चलाकर घटना के लिए दोषी जहाज के चालक दल को गिरफ्तार कर लिया। तटरक्षक बल के आइजी पी. विजयन ने बताया कि घायल मछुआरों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: गंगा मैली करने पर सात साल कैद और 100 करोड़ जुर्माना जल्द

पुलिस के अनुसार नाव में 14 लोग सवार थे। घटना के बाद से लापता एक मछुआरे की तलाश की जा रही है। घटना देर रात कोच्चि से 20 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई। नाव पर ज्यादातर तमिलनाडु और असम के मछुआरे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।