विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में पनामा के पोत ने नौका को मारी टक्‍कर, तीन मछुआरे की मौत, एक लापता

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 03:07 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 03:09 PM (IST)

पनामा 'अम्‍बर' द्वारा मछुआरों की नौका को कोचि तट से 20 मील दूर निशाना बनाया गया। इसमें 11 अन्‍य मछुआरों के जख्‍मी होने की भी खबर है।

केरल में पनामा के पोत ने नौका को मारी टक्‍कर, तीन मछुआरे की मौत, एक लापता
केरल में पनामा के पोत ने नौका को मारी टक्‍कर, तीन मछुआरे की मौत, एक लापता

कोचि, एएनआइ/पीटीआई। केरल में कोचि तट पर पनामा के एक मालवाहक पोत ने मछली पकड़ने वाली नौका को टक्कर मार दी, जिसमें तीन भारतीय मछुआरों की मौत हो गई। पनामा 'अम्‍बर' द्वारा मछुआरों की नौका को कोचि तट से 20 मील दूर निशाना बनाया गया। इसमें 11 अन्‍य मछुआरों के जख्‍मी होने की भी खबर है।

पुलिस महानिरीक्षक (ऐर्नाकुलम रेंज) पी विजयन ने कहा कि पोत मौके से फरार हो गया था। उसे नौसेना और तटरक्षक बल की व्यापक खोज के बाद चालक दल के सदस्यों के साथ हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नौका पर सवार एक मछुआरे के लापता होने की बात भी सामने आई है। उसको लेकर तलाशी अभियान जारी है।

समुद्र में केरल तट पर विदेशी पोत से टक्कर की यह दूसरी घटना है। इससे पहले फरवरी 2012 में, एनरिका लेक्सी तेल टैंकर पर सवार इतावली मरीनों ने दो भारतीय मछुआरों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्‍तान के बीच हो रही जमकर गोलीबारी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।