Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजा का बदला मुंबई में लेने की धमकी

    By Edited By:
    Updated: Mon, 28 Jul 2014 08:42 AM (IST)

    फलस्तीन पर इजरायली हमले का बदला मुंबई में लेने की धमकी एक पत्र लिखकर मुंबई पुलिस को दी गई है। पत्र मिलने के बाद महानगर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    मुंबई। फलस्तीन पर इजरायली हमले का बदला मुंबई में लेने की धमकी एक पत्र लिखकर मुंबई पुलिस को दी गई है। पत्र मिलने के बाद महानगर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के अनुसार, डाक से भेजा गया एक पत्र25 जुलाई को मुंबई पुलिस मुखयालय को मिला है। सिर्फ एक पेज के इस पत्रमें लिखा है कि हम गाजा का बदला लेंगे। 1993 में तो तुम बच गए थे, इस बार नहीं बचोगे। हमें रोक सको तो रोक लो। हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गए इस पत्र में भेजने वाले का नाम सिर्फ मुजाहिदीन लिखा है। पत्रमें मुंबई शहर को आतंकी हमले का निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि अयोध्या में बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद 12 मार्च, 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार 13 विस्फोट किए गए थे। उनमें 257 लोगों की जान गई थी और करीब 750 घायल हुए थे।

    मारिया के अनुसार, पुलिस इस पत्रकी सत्यता जांच रही है। मुंबई के सभी पुलिस थानों को सतर्क रहने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि मुंबई 1993 से लेकर 2013 तक 20 वर्षो में करीब एक दर्जन छोटे-बड़े आतंकी हमलों का शिकार हो चुकी है। अगले महीने से ही मुंबई में गोविंदा, गणपति उत्सव और नवरात्रि जैसे त्योहार शुरू हो जाएंगे। इन त्योहारों में पूरा महानगर उत्साह के साथ सड़कों पर उतरा दिखाई देता है। पुलिस को मिले पत्र में 1993 के जिस आतंकी हमले का जिक्र किया गया है, उसकी जांच मुंबई के वर्तमान पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने ही पुलिस उपायुक्त के रूप में की थी। जिसमें भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के कई लोगों को फांसी और उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

    पढ़ें: तिहाड़ में मुझसे जानवरों से बूरा सलूक: भटकल

    पढ़ें: आइएम में कलह, अलग संगठन बनाने की तैयारी