यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्पेन की महिला से रेप करने वाले को मिली उम्रकैद की सजा
सत्र अदालत ने स्पेन की एक महिला से दुष्कर्म के दोषी मुहम्मद बादशाह अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घरों में चोरियां करने वाले अंसारी ने पिछले साल बांद्रा स्थित एक फ्लैट में चाकू की नोक पर स्पेनिश महिला से रेप किया था। इस चर्चित मामले में पुलिस की पैरवी मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने की।

मुंबई। सत्र अदालत ने स्पेन की एक महिला से दुष्कर्म के दोषी 28 वर्षीय मुहम्मद बादशाह अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घरों में चोरियां करने वाले अंसारी ने पिछले साल बांद्रा स्थित एक फ्लैट में चाकू की नोक पर स्पेनिश महिला से रेप किया था। इस चर्चित मामले में पुलिस की पैरवी मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने की।
प्रधान न्यायाधीश शालिनी फणसलकर जोशी ने अपने फैसले में कहा, अदालत ने समाज के व्यापक हित को ध्यान में रखा और यह भी कि इस मामले में नरमी के लिए कोई जगह नहीं है। मामला नवंबर, 2012 का है। अंसारी देर रात स्पेन की म्यूजीशियन महिला (28) के फ्लैट में खिड़की के रास्ते घुसा और चाकू की नोक पर लूटपाट करने के बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया।
निर्भया ने दी खामोश लबों को जुबान
सजा सुनाए जाने से पहले अंसारी ने अदालत से नरमी की अपील करते हुए कहा कि उसे मामले में फंसाया गया है और उसके ऊपर बूढ़ी मां, पत्नी व दो बच्चों की जिम्मेदारी है। लेकिन, सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने दलील दी कि आरोपी के साथ कोई नरमी नहीं की जानी चाहिए क्योंकि उसका लंबा आपराधिक रिकार्ड है। वह लूटपाट करने का अभ्यस्त है। दुष्कर्म के बाद वह पीड़िता की हत्या करना चाहता था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर