विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी का आइएसआइ से रिश्ता: आजम खां

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 10:55 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 01:26 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के बीच रिश्ता होने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के बीच रिश्ता होने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

राहुल गांधी से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के जिन युवकों के आइएसआइ से रिश्ता है, राहुल उनका नाम सार्वजनिक करें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो अपने बयान के लिए माफी मांगें।

आजम ने कहा कि केंद्र सरकार अगर मुसलमानों की हमदर्द है तो फिर उन्हें आबादी के मुताबिक सरकारी नौकरियों में आरक्षण दे। आजमगढ़ में आयोजित सपा की रैली में आजम ने कहा, 'कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न वजीर हैं-न सरकारी अधिकारी, फिर भी कोई आइबी अधिकारी उनके कमरे में कैसे पहुंच गया? अगर यह बात सच है तो आइबी के ऐसे अफसर को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर