विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलानीस्वामी ने कहा, जयललिता की मौत में नहीं है रहस्य, लोग बना रहे हैं मुद्दा

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 05:08 PM (IST)

पलानीस्वामी ने राज्य में सूखे से प्रभावित लोगों के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को पांच दिनों के भीतर मुआवजा दिया जाएगा।

पलानीस्वामी ने कहा, जयललिता की मौत में नहीं है रहस्य, लोग बना रहे हैं मुद्दा
पलानीस्वामी ने कहा, जयललिता की मौत में नहीं है रहस्य, लोग बना रहे हैं मुद्दा

चेन्नई, एएनआई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत पर जारी सस्पेंस पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी मौत में किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जयललिता की मौत को लोग मुद्दा बना रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के दौरान डीएमके विधायकों ने जिस तरह स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार किया उस बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि फिलहाल यह मामला न्यायालय में है। जो भी होगा वह कानून के मुताबिक होगा।

पलानीस्वामी ने राज्य में सूखे से प्रभावित लोगों के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को पांच दिनों के भीतर मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 27 फरवरी को मिलेंगे जिसमें नेशनल एलिजिबिलिटी और एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का मुद्दा भी उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: ...जब शशिकला ने कहा कि मैं निम्न स्तर की चोर नहीं, खुली जीप में नहीं बैठूंगी

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 22 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में जयललिता के भर्ती कराए जाने और बाद में उनके निधन को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जयललिता को चार दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद पांच दिसंबर को रात को साढ़े ग्यारह बजे अपोलो अस्पताल में मृत घोषित किया गया था। अदालत में एक जनहित याचिका डालकर जयललिता की मौत की न्यायिक जांच की मांग भी की गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।