यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रशासन में भी सांप्रदायिक सोच के लोग : तौकीर
इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यमंत्री मौलाना तौकीर रजा खां गाहे-बगाहे जिला तथा पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लेते ही रहते हैं। बरेली में सपा सुप्रीमो के साथ मंच पर वाहवाही लूटने वाले रजा ने शनिवार को मुरादाबाद में कहा कि पुलिस व प्रशासन में सांप्रदायिक सोच के लोग सक्रिय हैं जो माहौल को खराब कर सूबे की सरक

लखनऊ। इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यमंत्री मौलाना तौकीर रजा खां गाहे-बगाहे जिला तथा पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लेते ही रहते हैं। बरेली में सपा सुप्रीमो के साथ मंच पर वाहवाही लूटने वाले रजा ने शनिवार को मुरादाबाद में कहा कि पुलिस व प्रशासन में सांप्रदायिक सोच के लोग सक्रिय हैं जो माहौल को खराब कर सूबे की सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। उनके मंसूबे कामयाब न हों, इस लिए आईएमसी सूबे में सदभावना सम्मेलन होगा।
उन्होंने बसपा शासन में भी दंगे और कर्फ्यू लगने की बात कही। साथ ही कहा कि बसपा व भाजपा के एक्टिव लोग मुजफ्फरनगर जैसे दंगे अन्य जगहों पर भी कराना चाहते हैं। पुलिस व प्रशासन में सांप्रदायिक जेहन के लोग सक्रिय हैं। अगर मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तत्काल फौज नहीं बुलाते तो हालात और भी बदतर होते। सांप्रदायिक ताकतों का मंसूबा यूपी में नहीं पूरे मुल्क में फसाद कराने का है।
मौलाना तौकीर ने शरारती तत्वों के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सद्भावना सम्मेलन वोट की राजनीति के लिए नहीं, बल्कि मुल्क की तरक्की, खुशहाली और हिंदू- मुस्लिम इत्तेहाद को कायम रखने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसकी जरूरत केंद्र सरकार भी महसूस कर रही है। सद्भावना सम्मेलनों को गैर राजनैतिक बताते हुए मौलाना ने कहा कि 14 दिसंबर को मेरठ और इसके बाद अलीगढ़ में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर