विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, माकपा और संघ के बीच एक साल से चल रहा था संघर्ष

By Srishti VermaEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 13 May 2017 10:05 AM (IST)

आरएसएस और माकपा में पिछले एक साल से चल रहे संघर्ष के बाद जनवरी में दोनों दलों में शांति वार्ता ...और पढ़ें

केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, माकपा और संघ के बीच एक साल से चल रहा था संघर्ष
केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, माकपा और संघ के बीच एक साल से चल रहा था संघर्ष

कुन्नूर (एजेंसी)। केरल में पैय्यानूर कस्बे में माकपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। घटना के बाद भाजपा की राज्य इकाई ने कुन्नूर में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषषाधिकार कानून) लगाने की मांग की है।

बता दें कि, दोनों राजनीतिक दलों के बीच पिछले एक साल से हिंसक झ़़डपें चल रही हैं। इसके साथ ही दोनों दलों के बीच जनवरी में हुई शांति वार्ता के बाद हत्या की यह पहली वारदात है। पुलिस का कहना है कि संघ कार्यकर्ता चूराकड बिजु दोपहिया वाहन पर घूम रहा था। पैय्यानूर कस्बे में ब्रिज पर कुछ लोगों ने उसे रोका और फिर उस पर हमला कर दिया। उस पर माकपा के सीवी धनराज की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

पुलिस का कहना है कि स्थिति और ना बिगड़े इसके लिए जिले में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। केरल के भाजपा अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन का कहना है कि कुन्नूर को अशांत क्षेत्र घोषित करके वहां अफस्पा लगाये जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को एक पत्र सौंपने जा रहे हैं। उधर, इस हत्या के विरोध में भाजपा की जिला इकाई ने कुन्नूर बंद की घोषणा की है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।