विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंडितों की सुरक्षा में बनी पुलिस चौकी पर हमला

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 01:50 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 01:54 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर के सिरनू-पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी पर हमला किया। पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई के बाद

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के सिरनू-पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस चौकी पर हमला किया। पुलिसकर्मियों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों को जान बचाकर भागना पड़ा। हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के दौरान सिरनू में पुलिस चौकी पर यह दूसरा हमला है। पुलवामा से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने के इरादे से हमला किया। यह चौकी सिरनू गांव में रहने वाले अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों के मुहल्ले के बाहरी छोर पर है।

आतंकियों ने दो तरफ से फायर करते हुए चौकी में घुसने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायर किया और उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। बाद में आतंकी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले।

इस बीच पुलिस व अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकडि़यां भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया जो देर रात तक जारी था।

पढ़ें- पाकिस्तानी सेना ने सियालकोट सीमा पर शुरू किया बंकरों का निर्माण

पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई संदिग्ध आतंकी गतिविधियां