विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तंगधार पोस्ट पर आतंकी हमला, सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया

By Lalit RaiEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 01:45 PM (IST)

कुपवाड़ा में तंगधार पोस्ट पर आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। इस हमले में एक नागरिक भी घायल है।

News Article Hero Image

कुपवाड़ा। कुपवाड़ा में तंगधार पोस्ट पर आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। इस हमले में एक नागरिक भी घायल है। यह छापा राष्ट्रीय रायफल और टेरेटोरियल आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया, जो अभी भी चल रहा है। तंगधार पोस्ट पर हमला बुधवार अल सुबह हुआ जिसके बाद सेना ने इसका जवाब दिया। तंगधार पोस्ट पर हमले के मामले में पीएमओ में मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार किसी भी तरह के आतंकी हमले का जवाब देने में सक्षम है।

पूंछ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक ठिकाने को धवस्त कर दिया है।

तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के ठिकाने से तीन आईईडी सिलेंडर, बोतल के आकार के आईईडी (500 ग्राम ), दो ए के मैगजीन, ए के की 112 गोलियां, एक चीनी ग्रेनेड, 41 पाइका विस्फोटक, एक टूटा हुआ रेडियो सेट, पाकिस्तान की मुद्रा के दो नोट, एक टेलिनॉर सिम कार्ड, दो आईईडी ट्रिगर और दो मीटर तार समेत हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए गए हैं।