विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहीं भटकल को दामाद न बना दे जेडीयू: भाजपा

By Edited By:
Published: Fri, 30 Aug 2013 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2013 05:58 PM (IST)

नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] और जनता दल यूनाइटेड [जदयू] में मोस्ट वांटेड आतंकवादी यासिन भटकल की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] और जनता दल यूनाइटेड [जदयू] में मोस्ट वांटेड आतंकवादी यासीन भटकल की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। शुक्रवार को बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भटकल के बहाने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेडीयू कहीं भटकल को दामाद न बना दे।

पढ़ें : भटकल ने कहा, आगे-आगे देखो, होता है क्या

सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार आतंकवादियों के खिलाफ नरमी का रुख अख्तियार कर रही है। उन्होंने कहा कि कई राज्य भटकल को रिमांड में लेना चाहती हैं, लेकिन बिहार में गिरफ्तारी के बावजूद उसे वहां रिमांड में लेने की कोशिश नहीं की गई।

मोदी के बयान से भड़के जदयू सांसद साबिर अली ने कहा कि सुशील मोदी घिनौनी मानसिकता के है। हमारे लिए देश सबसे पहले है। भाजपा और उससे संबंधित लोगों की ही ऐसी भाषा हो सकती है। इस तरह की भाषा उन्हीं को मुबारक हो।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर