विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल साइट पर टिप्पणी से भिवंडी में तनाव, मामला दर्ज

By Edited By:
Published: Thu, 28 Mar 2013 08:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2013 09:35 PM (IST)

ठाणे। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर मुंबई के नजदीक संवेदनशील शहर भिवंडी में गुरुवार को तनाव फैल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ठाणे। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर मुंबई के नजदीक संवेदनशील शहर भिवंडी में गुरुवार को तनाव फैल गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस दोनों समुदाय के नेताओं की मदद ले रही है। साथ ही उसने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस ने बताया कि आफताब हुसैन शेख की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 [धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना] और आइटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत भिवंडी सिटी, भोईवाडा और ठाणे के राबोदी पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भिवंडी शहर में साइट पर टिप्पणी को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। यह इलाका पहले भी सांप्रदायिक तनाव झेल चुका है। इसी बीच किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भिवंडी सिटी और राबोदी इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। गुस्साई भीड़ द्वारा कुछ वाहनों को आग लगाया गया और पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। ठाणे पुलिस आयुक्त केपी रघुवंशी ने इलाके का जायजा लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर