यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छात्रा से छेड़छाड़ के बाद तनाव
मुझैना गांव की रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार सुबह लामाखेड़ा गांव स्थित अपने स्कूल जाने के लिए निकली ...और पढ़ें

बरेली। नवाबगंज तहसील के मुझैना जागीर गांव में शुक्रवार को एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मुझैना गांव की रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार सुबह लामाखेड़ा गांव स्थित अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान खिजरपुर गांव के रहने वाले ग्याहरवीं कक्षा के एक छात्र ने उसे रोककर छेड़खानी की। छात्रा ने अपने स्कूल पहुंचकर जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन छात्र के स्कूल पहुंच गए और छात्र की पिटाई कर दी। छात्र को बचाने के लिए स्कूल के शिक्षक एकजुट हो गए और छात्र को एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर परिजनों ने अपने गांव से और लोगों को बुला लिया, जिसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। कमरे का ताला तोड़कर आरोपी छात्र को मारते हुए परिजन अपने गांव ले आए और यहां सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने छात्र को हिरासत में ले लिया। मामला चूंकि दो अलग संप्रदायों से जुड़ा था, इसलिए क्षेत्र में तनाव फैल गया है। स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और प्रशासन लगातार नजर रखे है।
इधर, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था मुकुल गोयल का कहना है कि पुलिस बल और आरएएफ के जवान भेज गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।
------------------
चोर बताकर की पिटाई, मौत
जासं, बुलन्दशहर : गुरुवार की मध्य रात्रि खुर्जानगर थाना क्षेत्र के गोविन्ददेव में चोरी करने आए एक व्यक्ति को चोर ठहराते हुए मोहल्ले के लोगों ने उसे जमकर मारापीटा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मो. कासिम निवासी शेख साहिबान कस्बा के रूप में हुई । खुर्जानगर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।