विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून सत्र के बाद तेलंगाना पर आगे बढ़ेगी सरकार

By Edited By:
Published: Sun, 01 Sep 2013 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2013 07:59 PM (IST)

तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया छह सितंबर को खत्म होने वाले संसद के मानसून सत्र के बाद रफ्तार पकड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया छह सितंबर को खत्म होने वाले संसद के मानसून सत्र के बाद रफ्तार पकड़ सकती है। गृह मंत्रालय जल्द ही यह मामला कैबिनेट के सामने रखेगा। नए राज्य के गठन से खड़ी होने वाली समस्याओं पर चर्चा के लिए मंत्रिसमूह का गठन करने की भी तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिसमूह की रिपोर्ट के बाद नए राज्य के गठन संबंधी विधेयक आंध्र प्रदेश विधानसभा को भेज दिया जाएगा। हाल ही में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि सरकार जल्द ही तेलंगाना पर समिति गठित करेगी। इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि संप्रग सरकार तेलंगाना गठन के अपने वादे पर अडिग है। तेलंगाना भारत संघ का 29वां राज्य होगा।

कांग्रेस महासचिव और आंध्र प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया, फिलहाल तेलंगाना में 10 जिले होंगे। मगर लोगों की मांग को देखते हुए जिले बढ़ाने पर मंत्रिसमूह विचार कर सकता है।

संसद में सरकार को सीमांध्र के कांग्रेसी व तेदेपा सांसदों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ये लोग सीमांध्र को संपूर्ण न्याय की मांग कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन से संसद का काफी वक्त बर्बाद हुआ है। लोकसभा तो माहौल खराब करने वाले 12 सांसदों को बाहर का रास्ता भी दिखा चुकी है।

जगनमोहन की सेहत में सुधार पृथक तेलंगाना के विरोध में जेल में भूख हड़ताल करने वाले वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की हालत में सुधार हुआ है। सात दिन की भूख हड़ताल के बाद जगनमोहन की हालत बिगड़ने पर उन्हें निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जबरन भर्ती कराया गया था। जगनमोहन को शनिवार को अस्पताल में डाक्टरों ने इंजेक्शन से तरल पदार्थ दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक जगन को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे जगन पिछले साल मई से चंचलगुडा जेल में बंद हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर