यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिक्षक ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने पहनाई जूतों की माला
जिला कांगड़ा के शाहपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : जिला कांगड़ा के शाहपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत मिलते ही पुसिल ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच लोगों ने पुलिस की जीप का घेराव कर दिया। भीड़ ने पुलिस की जीप को भी नुकसान पहुंचाया है और आरोपी शिक्षक को उतारकर उसे जूतों का हार पहनाया। घटना के बाद इलाके में तनाव है। बताया जा रहा है कि शिक्षक बोह के प्राथमिक स्कूल में कार्यरत है। बताया जा रहा कि बोह के साथ लगते दरीणी स्कूल की छह साल की बच्ची को सुबह साढ़े आठ बजे उसकी दादी बस में स्कूल छोडऩे जा रही थी लेकिन बस नहीं मिल पाई। इसी बीच आरोपी शिक्षक अपनी स्कूटी बच्ची को ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म का प्रयास किया और भाग गया। बाद में बच्ची रोती हुई दादी के पास पुहंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन पुलिस की जीप को वहां से लोग नहीं जाने दे रहे हैं। लोग आरोपी को जनता के हवाले करने की मांग पर अड़े हैं।
