विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' के खुले समर्थन में आए तौकीर, सपा के भी हैं साथ

By Edited By:
Published: Thu, 07 Nov 2013 10:52 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2013 10:57 AM (IST)

बरेली के मौलाना और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया तौकीर रजा आम आदमी पार्टी [आप] के खुले समर्थन में आ गए हैं। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल तौकीर से मुलाकात कर भले ही सवालों में घिरे हों लेकिन मौलाना ने बुधवार को कहा कि वह 'आप' का नैतिक समर्थन करते हैं। यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में वह सम

News Article Hero Image

लखनऊ, जागरण ब्यूरो। बरेली के मौलाना और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया तौकीर रजा आम आदमी पार्टी [आप] के खुले समर्थन में आ गए हैं। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल तौकीर से मुलाकात कर भले ही सवालों में घिरे हों लेकिन मौलाना ने बुधवार को कहा कि वह 'आप' का नैतिक समर्थन करते हैं। यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं और दिल्ली में केजरीवाल को उनका समर्थन रहेगा।

पढ़ें:केजरीवाल और मौलाना तौकीर में तलाक की नौबत

पत्रकारों से बातचीत में तौकीर रजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनका समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है। दिल्ली में सपा चुनावी मैदान में नहीं है लिहाजा वह तीसरी ताकत के साथ हैं। मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने बरेली दरगाह में चादर चढ़ाने के दौरान तौकीर रजा से मुलाकात कर सब लोगों को एक साथ मिलकर देश में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म कर नाजुक दौर से गुजर रहे देश बचाने की अपील की थी। इस पर तौकीर ने केजरीवाल की पैरवी करते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कही।

इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वह एक सांप्रदायिक नेता से समर्थन मांग रहे हैं। गौरतलब है कि मौलाना तौकीर को उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।