विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु के गवर्नर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

By Srishti VermaEdited By:
Published: Tue, 19 Sep 2017 12:06 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 12:08 PM (IST)

टीटीवी दिनाकरन समर्थित विधायको ने गवर्नर से कहा था कि उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी पर विश्वास नहीं है।

तमिलनाडु के गवर्नर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात
तमिलनाडु के गवर्नर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात

दिल्ली (पीटीआई)। तमिलनाडु के गवर्नर सी विद्यासागर राव ने आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की। दोनों के बीच मुलाक़ात करीब 20 मिनट तक चली। इस दौरान उन्होंने राजनाथ सिंह को राज्य में चल रही राजनैतिक गतिविधयों से परिचित कराया। इसके पहले कल तमिलनाडु असेंबली के स्पीकर ने AIADMK के दिनाकरन समर्थक विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।दल-बदल विरोधी कानून के अंतर्गत इन विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है।

टीटीवी दिनाकरन समर्थित विधायको ने गवर्नर से कहा था कि उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी पर विश्वास नहीं है। उन्होंने पलानीसामी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप भी लगाए।तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का पिछले साल दिसम्बर में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था. इसके बाद से ही राज्य में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल चल रहा है. महाराष्ट्र के गवर्नर सी विद्यासागर राव के पास तमिलनाडु के गवर्नर का अतिरिक्त चार्ज है।

यह भी पढ़ें : अन्नाद्रमुक के 18 बागी विधायक अयोग्य करार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।