यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तमिलनाडु के स्पीकर ने शशिकला खेमे के विधायकों को बुलाया
तमिलनाडु में चल रहे सियासी उठापठक के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने शशिकला के समर्थक विधायकों को 14 सितंबर को मिलने के लिए बुलाया है।

चेन्नई (आइएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल ने अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला के समर्थक विधायकों को 14 सितंबर को मिलने के लिए बुलाया है। पार्टी के उप महासचिव टीटीवी दिनाकरन के इशारे पर 19 अन्नाद्रमुक विधायक मुख्यमंत्री पलानीस्वामी को हटाने की मांग कर रहे हैं। पार्टी के मुख्य सचेतक की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों को दूसरी बार नोटिस भेजा है।
इससे पहले 24 अगस्त को विधायकों को नोटिस भेजकर धनपाल ने पूछा था कि दलबदल विरोधी कानून के तहत उनकी सदस्यता क्यों नहीं खत्म कर दी जाए? इससे ठीक पहले अन्नाद्रमुक के मुख्य सचेतक एस राजेंद्रन ने धनपाल को पत्र लिखकर बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने का अनुरोध किया था।
जिन विधायकों को नोटिस मिल गया था, उन्होंने 30 अगस्त को अपना जवाब विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया था। इसके बाद स्पीकर ने विधायकों को सात सितंबर को बुलाया। लेकिन, सिर्फ एक विधायक पहुंचा।
यह भी पढ़ें: पलानीस्वामी धड़े ने वीडियो जारी कर खोल दी शशिकला की पोल
यह भी पढ़ें: पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम गुट को लगा बड़ा झटका, बैठक में नहीं पहुंचे 27 विधायक
