विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलानीस्वामी धड़े ने वीडियो जारी कर खोल दी शशिकला की पोल

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 03:01 PM (IST)

जयललिता को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के खिलाफ जाने वालों को माफी नहीं दी जाएगी।

पलानीस्वामी धड़े ने वीडियो जारी कर खोल दी शशिकला की पोल
पलानीस्वामी धड़े ने वीडियो जारी कर खोल दी शशिकला की पोल

नई दिल्ली, जेएनएन। मुख्यमंत्री पलानीसामी और टी टी वी दिनाकरण के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के दो धड़े के बीच जारी रस्साकशी के बीच एक मंत्री ने गुरुवार वीडियो जारी किया जिसमें दिवंगत जे. जयललिता अपनी सहयोगी वी के शशिकला और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी कर रही हैं।

पार्टी से दरकिनार किए गए उप प्रमुख दिनाकरन ने अपनी तरफ से बर्खास्तगी का सिलसिला जारी रखते हुए एक मंत्री को पार्टी के पद से हटा दिया और एक जिला इकाई में विभाजन कर दिया ताकि अपने समर्थकों को इसमें जगह दे सकें। राज्य के राजस्व मंत्री आर बी उदय कुमार ने दो सीडी जारी की है, जो दिवंगत जयललिता के भाषण बताए जाते हैं।

सीडी जारी करने के बाद मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि एक सीडी में जयललिता का 2011 का भाषण है जिसमें पार्टी की आम परिषद् में वह चेतावनी दे रही हैं कि शशिकला और उनके निष्कासित अन्य रिश्तेदारों से संबंध रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्वाई की जाएगी। बहरहाल वीडियो में जयललिता किसी का नाम नहीं ले रही हैं।

उन्होंने कहा, अम्मा जयललिता ने तब कहा था कि जिन लोगों को हटा दिया गया है वे पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि सत्ता केंद्र के नजदीक लौटेंगे। जयललिता को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के खिलाफ जाने वालों को माफी नहीं दी जाएगी।

जयललिता ने 2011 में शशिकला और दिनाकरण सहित उनके परिवार के सदस्यों को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बाद में उन्होंने केवल शशिकला को पार्टी में शामिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: विदेश नहीं जा सकेंगे घोटाले के आरोपी कार्ति चिदंबरम, याचिका खारिज