विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटा बनकर कुछ ऐसे की ठगी कि प्रकाश झा हो गए सन्न

By Edited By:
Published: Fri, 16 Aug 2013 07:51 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2013 10:16 AM (IST)

जाने-माने निर्देशक प्रकाश झा का बेटा बनकर पैसा बनाने और विज्ञापन हासिल करने वाले कोलकाता के युवक के खिलाफ भवानीपुर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कुणाल एम. शाह (मिड-डे), मुंबई। जाने-माने निर्देशक प्रकाश झा का बेटा बनकर पैसा बनाने और विज्ञापन हासिल करने वाले कोलकाता के युवक के खिलाफ भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फोन काल के आधार पर उस युवक की पहचान कोलकाता निवासी सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब प्रकाश झा को बताया गया कि उनकी आगामी फिल्म 'सत्याग्रह' को लेकर कोलकाता में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाने की घटना प्रकाश में आई। खुद को प्रकाश झा का बेटा बताने वाले सतीश कुमार ने कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में प्रेस कांफ्रेंस की। ध्यान रहे कि प्रकाश झा को सिर्फ एक बेटी है।

सतीश ने आमंत्रण पत्र में 'सत्याग्रह' फिल्म के कलाकारों अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मनोज वाजपेयी और करीना कपूर के शिरकत करने की बात कही गई थी। बाद में कुछ लोगों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और प्रकाश झा को इसकी सूचना दी गई। सूत्रों ने बताया, आमंत्रित सदस्यों को सूचित किया गया था कि निर्देशक अपना टीवी चैनल लांच करने में व्यस्त हैं।

सतीश ने दावा किया था कि पिता मां की तबीयत खराब होने के कारण फिल्म जल्द रिलीज करना चाहते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि प्रकाश झा की मां का देहांत दो दशक पहले हो चुका है। प्रकाश झा ने कहा, उसने एक पीआर एजेंसी की भी सेवाएं ली और मेरे नाम पर धन ऐंठा। इससे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर