विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्मृति ईरानी : कैबिनेट मंत्री

By Edited By:
Published: Mon, 26 May 2014 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 26 May 2014 07:08 PM (IST)

नई दिल्ली। पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठित महिला नेता हैं। वर्ष 1976 दिल्ली में जन्मी स्मृति की पंजाबी- बंगाली पृष्ठभूमि है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठित महिला नेता हैं। वर्ष 1976 दिल्ली में जन्मी स्मृति की पंजाबी-बंगाली पृष्ठभूमि है। वर्ष 1998 में फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंची थी। वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल हम है कल आज कल और कल के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति ने एकता कपूर के सास बहू सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लीड रोल निभाया। इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रुप में बन गई।

स्मृति ने पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीते हैं। वर्ष 2001 में स्मृति ने जीटीवी पर प्रकाशित रमायण में सीता का किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में स्मृति ने बालाजी टेलीफिल्मस के अंतर्गत थोड़ी सी जमीन और थोड़ा सा आसमान टीवी सीरियल को सह निदेशक की भूमिका अदा की है। वर्ष 2008 में स्मृति ने डांस पे आधारिक टीवी सीरियल ये है जलवा को साक्षी तनवर के साथ होस्ट किया था।

ईरानी के राजनीतिक इतिहास पर नजर डाले तो स्मृति वर्ष 2003 में भाजपा में शामिल हुई थी। 2004 के आम चुनाव में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव स्मृति को हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समीति के कार्यकारी सदस्य के रुप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रुप में भी नियुक्त किया। वर्ष 2010 में ईरानी को भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। वर्ष 2011 में स्मृति गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव ये उत्तर प्रदेश के अमेठी से राहुल गांधी के विरूद्ध चुनाव मैदान में उतरी परंतु यहां भी हार का सामना करना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।