विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, जल्द होगा प्रत्यारोपण

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2016 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 11:55 PM (IST)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती हैं। ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि उनकी किडनी खराब हो चुकी है।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गया है। अब किडनी प्रत्यारोपण की तैयारी चल रही है। इस बात की जानकारी स्वयं स्वराज ने बुधवार को ट्विट कर दी। स्वराज के इस बारे में ट्वीट कर जानकारी देने के कुछ ही पल बाद उनका कुशल क्षेम पूछने वालों और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वालों में होड़ मच गई।

सोशल मीडिया पर उनके बारे में खूब चर्चा हो रही है। आम तौर पर भारतीय राजनीति में किसी बड़े राजनेता की तरफ से इस तरह से सामने आ कर अपनी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी देने की घटना नहीं होती है। लोग इस बात के लिए स्वराज की काफी तारीफ कर रहे हैं।

स्वराज ने सुबह में ट्विट किया कि, ''दोस्तों मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में आप सभी को जानकारी देना चाहती हूं।अभी मैं डायलिसिस पर हूं। किडनी प्रत्यारोपण के लिए मेरी जांच हो रही है। भगवान कृष्ण मेरी सुरक्षा करेंगे।'' स्वराज का इलाज काफी दिनों से एम्स में चल रहा है। वह हफ्तों से वहां भर्ती हैं। एम्स के डाक्टरों का कहना है कि विदेश मंत्री स्वराज के लिए किडनी का एक उचित दानकर्ता की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई मिला नहीं है।

परिवार के किसी सदस्य का किडनी प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसमें कुछ वक्त लग सकता है। बहरहाल, सुषमा को जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की शुभकामना देने वालों में हर पार्टी के लोग शामिल हैं। सुषमा कई महीनों से स्वस्थ्य नहीं है। हाल के कई महीनों से उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेना भी बंद कर दिया है। उनकी जगह पर विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर विदेशी मेहमानों से मिल रहे हैं।

पढ़ेंः सरकार और मीडिया दोनों मिलकर देश में बदलाव लाएं : पीएम मोदी