विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंद कमरे में नरेंद्र मोदी से मिले सुशील मोदी

By Edited By:
Published: Sun, 09 Jun 2013 03:13 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2013 08:02 AM (IST)

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की शनिवार को गोवा में मुलाकात हुई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना, [जाब्यू]। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की शनिवार को गोवा में मुलाकात हुई। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब घंटे भर बातचीत हुई। खबर है कि सुशील ने नरेंद्र मोदी को आगामी 27 अक्टूबर को बिहार में होने वाली भाजपा की हुंकार रैली में भाग लेने का न्योता दिया है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है।

सुशील मोदी को बिहार राजग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। दोनों की मुलाकात को राजनीति के गलियारे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जाता है कि नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी से बिहार की राजनीति के बारे में पूछा। भाजपा के साथ जदयू के रिश्ते और महाराजगंज संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के बारे में भी जानकारी ली। सुशील ने उपचुनाव में भाजपा की भूमिका के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इसी दौरान सुशील मोदी ने उन्हें बताया कि बिहार भाजपा 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में हुंकार रैली करने जा रही है। कोशिश होगी कि भीड़ के लिहाज से रैली ऐतिहासिक हो।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।