विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को समर्थन का मतलब भाजपा का समर्थन नहीं: रामदेव

By Edited By:
Published: Fri, 26 Jul 2013 10:07 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2013 10:09 PM (IST)

हरिद्वार [जागरण संवाददाता]। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के प्रबल पैरोकार योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार [जागरण संवाददाता]। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के प्रबल पैरोकार योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद पर मोदी का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन इसे भाजपा का समर्थन न समझा जाए। उन्होंने कहा कि 'लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का विचार उनके चुनावी घोषणा पत्र, उनकी चुनावी रणनीति और उनके प्रत्याशी देखने के बाद किया जाएगा।'

शुक्रवार का पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जरूरत के मुताबिक योग्य, कर्मठ, मजबूत और ईमानदार प्रधानमंत्री देने के लिए वे मोदी का समर्थन कर रहे हैं। इस दौरान बाबा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने गरीबी रेखा के नये मानकों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों का मखौल उड़ा रही है।

कांग्रेस के नेता अपनी शानो-शौकत पर लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन गरीब की रोटी को लेकर राजनीति करते हैं। उन्होंने सरकार के भोजन की गारंटी संबंधी बिल के प्रावधानों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के साथ मजाक करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।