विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर वापसी धर्मांतरण नहीं : स्वामी

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 27 Dec 2014 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 27 Dec 2014 09:44 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि घर वापसी अभियान को धर्मांतरण नहीं कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि घर वापसी अभियान को धर्मांतरण नहीं कहा जा सकता। इसमें अपने ही भटके हुए लोग अपने धर्म (घर) में लौट रहे हैं। देश में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तानी है। हिंदुस्तानी शब्द किसी दूसरे देश का दिया हुआ नहीं अपितु हमारी सनातनी परंपरा का एक भाग है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार को डॉ. स्वामी ने कहा कि देश में रहने वाले हर व्यक्ति का डीएनए एक ही है। हिंदू शब्द पर कहा कि भ्रांति फैलाई गई है कि हिंदू शब्द अरबी शासकों ने दिया है, जबकि चीन के लोग हमें दो हजार से अधिक वर्षों से हिंदू कहते आ रहे हैं।

उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर भी हमला बोला। साथ ही, कहा कि कैंब्रिज में दाखिला लेने वाले जवाहर लाल नेहरू फेल हो गए थे। ऑक्सफोर्ड में पढ़ने वाली इंदिरा गांधी भी पास नहीं हो सकीं। राजीव गांधी ने भी परंपरा जारी रखी।

सोनिया गांधी ने कोई पढ़ाई नहीं की। राहुल भी फेल हैं। ऐसे असफल परिवार के मुखिया जवाहर लाल नेहरू के नाम के आगे पंडित लिखना और कहा जाना बंद करना होगा। पंडित तो सिर्फ महामना मदन मोहन मालवीय थे, उन्होंने दुनिया में शिक्षा का उजाला फैलाया।

पढ़ेंः केरल में जारी रहेगा विहिप का घर वापसी कार्यक्रम

धर्म परिवर्तन न करने पर पत्नी व बच्चों को घर से निकाला