विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी संग शादी भी टली आहत छात्रा ने दी जान

By Edited By:
Published: Thu, 07 Mar 2013 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2013 11:00 AM (IST)

टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) मामले की कोर्ट में लगातार तारीखें बढ़ने और इस कारण शादी भी आगे बढ़ने से आहत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कानपुर। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) मामले की कोर्ट में लगातार तारीखें बढ़ने और इस कारण शादी भी आगे बढ़ने से आहत एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

उस्मानपुर नौबस्ता निवासी बंशराज यादव तंबाकू का व्यापार करते हैं। उनकी 26 वर्षीय पुत्री शक्ति बीएड और टीईटी की परीक्षा पास कर चुकी थी। लेकिन टीईटी का मामला कोर्ट में पहुंचने से शिक्षिका के पद पर उसकी नियुक्ति लटक गई थी। इससे वह परेशान थी। उधर, नौकरी न मिलने के कारण शादी की तारीख भी आगे टल गई थी। इसे लेकर सका तनाव और बढ़ गया था। बुधवार सुबह शक्ति ने कमरा बंद कर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। मां ललिता देवी ने बेटी को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। दरवाजा तोड़कर परिजनों पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारा और हैलट अस्पताल ले भागे, पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा चार बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता के मुताबिक टीईटी में अच्छे अंक आने के बाद भी मामला कोर्ट में होने से बेटी परेशान थी। उसकी शादी की तारीख भी आगे बढ़ गई थी। शक्ति शिव-पार्वती के विवाह के दिन शिवरात्रि को शादी करना चाहती थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर