विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ के छात्रनेता ने औवेसी की जीभ काटने पर रखा 21 हजार रुपये का ईनाम

By kishor joshiEdited By:
Published: Wed, 16 Mar 2016 11:46 AM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2016 12:20 PM (IST)

मेरठ कॉलेज के एक छात्र नेता ने इस बात की घोषणा की है कि अगर कोई भी व्यक्ति जो ऑल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ। ओवैसी के भारत माता वाले बयान पर संसद से लेकर सड़क तक घमासान मचा हुआ है, कई जगह पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन मेरठ में एक नया मामला देखने को मिल रहा है। मेरठ कॉलेज के एक छात्र नेता ने इस बात की घोषणा की है कि अगर कोई भी व्यक्ति जो ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की जीभ काटकर लाएगा तो वो उसे 21,000 रुपये का ईनाम देंगे।

पढ़ें: जावेद अख्तर ने ओवैसी को बताया 'मोहल्ला छाप नेता' लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने मंगलवार को यह घोषणा की। दुष्यंत कुमार ने कहा कि ओवैसी द्वारा महाराष्ट्र में दिए बयान को ("भारत माता की जय" नहीं बोलेंगे) लेकर वो काफी गुस्से में हैं। दुष्यन्त ने कहा, "ओवैसी का बयान केवल भारत विरोधी ही नहीं है, बल्कि यह प्रर्दशित करता है कि वो देशभक्त नहीं हैं।"

दुष्यंत तोमर 2014-15 में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और वो भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। तोमर ने कहा कि ओवैसी की लोकसभा सदस्यता को भी खत्म कर देना चाहिए। गौरतलब है कि ओवैसी ने महाराष्ट्र की एक पब्लिक रैली में कहा था कि अगर उनके गर्दन पर छुरा भी रख दिया जाए तो भी वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। ओवैसी के बयान को लेकर मंगलवार को लखनऊ में एक पीआईएल दाखिल की गई है।

पढ़ें: ओवैसी ने कहा, गर्दन पर छूरी रख दो तब भी नहीं बोलूंगा भारत माता की जय