विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात में से 5 सब्जेक्ट में फेल, लेकिन अर्थशास्त्र में आए 100/100, जानें कैसे

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 31 May 2016 01:26 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 02:35 PM (IST)

गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड के एक छात्र का रिजल्ट देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा। सात में से पांच सब्जेक्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड के एक छात्र का हैरान कर देने वाला रिजल्ट सामने आया है। 12वीं कक्षा का ये छात्र सात में से पांच सब्जेक्ट में फेल हो गया लेकिन अर्थशास्त्र में उसने 100 में से पूरे 100 नंबर हासिल किए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक 12वीं का ये छात्र सात में से पांच सब्जेक्ट में फेल है। जिसमें उसे गुजराती में 13, अंग्रेजी में 12, संस्कृत में 4, समाजशास्त्र में 20, मनोविज्ञान में 5 नंबर हासिल हुए हैं। लेकिन रिजल्ट में उसे अर्थशास्त्र सब्जेक्ट में 100 में 100 नंबर मिले हैं। गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड ने पिछले हफ्ते ही 12वीं के रिजल्ट घोषित किए थे।

छात्र के इस रिजल्ट से सभी शिक्षक हैरान है। विशेषज्ञों का कहना है कि अर्थशास्त्र में 100 नंबर लाना असाधारण है। खासकर उस छात्र के लिए जो पांच विषयों में फेल है।

शिक्षाविद् डॉक्टर कीर्ति जोशी ने कहा कि “रिजल्ट बनाते वक्त किसी गलती से ये हो सकता है। हो सकता है कि 10 की जगह गलती से 100 नंबर टाइप हो गया हो।“