विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैर समुदाय की युवती से जबरन रचाई शादी, तनाव

By Manish NegiEdited By:
Published: Sun, 27 Dec 2015 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2015 05:52 AM (IST)

परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी के मामले ने तूल पकड़ लिया। शनिवार की रात युवती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फैजाबाद। परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी के मामले ने तूल पकड़ लिया। शनिवार की रात युवती को लेने पहुंचे युवक व उसके परिवारीजन का युवती के घर वालों ने विरोध किया तो विवाद उग्र हो गया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने की वजह से तनाव फैल गया। लोगों ने पुलिस से इस प्रकरण को लेकर लव जिहाद की शिकायत की है।

पुलिस के मुताबिक, इसरार और उसके परिवारीजन सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने युवक की तलाश में मोहल्ले के एक-एक घर व उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के दालमंडी मोहल्ले की है। दालमंडी निवासी आरोपी युवक इसरार ने एक युवती से जबरिया कोर्ट मैरिज कर ली। यह बात जब परिवारीजन को पता चली तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। शनिवार की रात युवक अपने परिजनों के साथ युवती के घर पहुंचा और उसे जबरिया अपने साथ लेकर जाने लगा। युवती के परिवारीजन सहित मुहल्लेवासियों ने भी विरोध किया। काफी देर तक गहमागहमी रही। सूचना पाकर युवती के पक्ष से समुदाय विशेष के लोग एकत्र होना शुरू हो गए और मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और स्थिति को बेकाबू होने से बचाया।