यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिग्विजय के काफिले पर पथराव
धार, नई दुनिया। कांग्रेस महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के काफिले पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पथराव ...और पढ़ें

धार, नई दुनिया। कांग्रेस महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के काफिले पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पथराव कर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए काफिले को करीब 15 मिनट तक रोके रखा। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इसके विरोध में कांग्रेस ने 31 अगस्त को जिला बंद का आह्वान किया है।
दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के धार जिले में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसके बाद वह काफिले के साथ इंदौर रवाना हुए थे। उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव से अभद्रता भी की। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'हमले से भाजपा और संघ का चरित्र उजागर होता है। ये लोग समझते हैं कि मैं ऐसी हरकतों से डरूंगा लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। यह विचारधारा की लड़ाई है और आखिरी दम तक जारी रहेगी।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर