विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टालिन को मिली द्रमुक की कमान

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 07:59 PM (IST)

स्टालिन (63) ने भारी मन से जिम्मेदारी स्वीकार करने की बात कही है।

News Article Hero Image

चेन्नई, प्रेट्र। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक (डीएमके) के अध्यक्ष एम करुणानिधि (92) के खराब स्वास्थ्य के चलते उनके बेटे एमके स्टालिन को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है। स्टालिन को करुणानिधि पहले ही अपना उत्तराधिकारी कह चुके हैं लेकिन पद पर औपचारिक नियुक्ति बुधवार को हुई। स्टालिन (63) ने भारी मन से जिम्मेदारी स्वीकार करने की बात कही है।

स्टालिन की नियुक्ति का फैसला करुणानिधि की गैरमौजूदगी में द्रमुक की आमसभा ने लिया। पार्टी महासचिव के एनाबाझगन ने बताया कि स्टालिन कोषाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को भी संभालेंगे। उन्हें वही अधिकार होंगे जो पार्टी अध्यक्ष के पास होते हैं। 60 साल पुरानी पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पहली बार किसी नेता की नियुक्ति हुई है। उल्लेखनीय है कि करुणानिधि को उम्रजनित बीमारियों के चलते हाल के दिनों में दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं।

आमसभा में पार्टी के संगठन सचिव व राज्यसभा सदस्य आरएस बैराठी ने स्टालिन की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा जबकि महासचिव एनाबाझगन और प्रमुख सचिव दुरई मुरुगन ने उसका समर्थन किया। इसके बाद अपने संबोधन में स्टालिन भावुक हो गए। भरे गले से बोले, इससे पहले पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दिए जाने पर वह खुशी और गौरव महसूस करते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। पिता करुणानिधि की बीमारी के चलते इस बार वह दुखी हैं। इसके बावजूद वह पार्टीजनों के विश्वास को पूरी तरह से निभाएंगे और पूरी क्षमता से पार्टी के विकास में योगदान देंगे। इसके बाद स्टालिन करुणानिधि से आशीर्वाद लेने उनके गोपालापुरम स्थित आवास के लिए रवाना हो गए। आमसभा में आए कार्यकर्ताओं ने स्टालिन की नियुक्ति का स्वागत किया और खुशी में आतिशबाजी चलाई।

DMK चीफ करुणानिधि अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे राहुल

धुर विरोधी स्टालिन ने जयललिता को बताया 'आयरन लेडी'