विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर-जम्‍मू हाइवे पर खोला गया वन-वे ट्रैफिक

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2015 11:20 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Mar 2015 11:24 AM (GMT+05:30)

श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग एक तरफ के वाहन के लिए शनिवार सुबह खोल दिया गया। भारी बर्फबारी होने के कारण यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफ के वाहन के लिए शनिवार सुबह खोल दिया गया। भारी बर्फबारी होने के कारण यह हाइवे 2 मार्च से बंद था। इसकी वजह से श्रीनगर देश से कट-सा गया था और हाइवे पर ट्रकों की लंबी कतार देखने को मिल रही थी।

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से भारी बर्फबारी शुरू हो गई थी। इससे ठंड बढ़ गई। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण कई स्थानों पर चट्टानें खिसकने से हुए भूस्खलन की वजह से सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। राजधानी श्रीनगर में भी बर्फबारी हो रही थी।

भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा था। मार्ग पर कई स्थानों पर हिमस्ख्लन और भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर जमा हो गया था। लासरी, चंद्रकोट, सेरी, रामसु और पंथियाल में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था।

इसे भी पढ़ें: जम्मू- कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी, जम्मू- श्रीनगर हाइवे बंद