विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू- कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी, जम्मू- श्रीनगर हाइवे बंद

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 02 Mar 2015 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 10:40 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर से भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे ठंड बढ़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर से भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण कई स्थानों पर चट्टानें खिसकने से हुए भूस्खलन की वजह से सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। राजधानी श्रीनगर में भी बर्फबारी हो रही है।

उधर, भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मार्ग पर कई स्थानों पर हिमस्ख्लन आैर भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर जमा हो गया है। इन मलबों को बटाने का काम चल रहा है। मार्ग के दोनों तरफ काफी संख्या में गाड़ियां फंसी हुई है। इसके साथ ही लासरी, चंद्रकोट, सेरी, रामसु ओर पंथियाल में भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

पढ़ेंः हिमाचल में दो दिनों से भारी बारिश, शिमला में जोरदार बर्फबारी