विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा मुस्लिम राष्ट्रपति के पक्ष में

By Edited By:
Published: Tue, 01 May 2012 04:36 PM (IST)Updated: Wed, 02 May 2012 03:42 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के एक नेता ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति पद के लिए एक मुस्लिम उम्मीदवार के पक्ष में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति पद के लिए एक मुस्लिम उम्मीदवार के पक्ष में है। लेकिन साथ ही, यह भी कहा कि पार्टी इस शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावों को सांप्रदायिक रंग देने के खिलाफ है।

सपा नेता कमाल फारूकी ने ऐसा दावा करते हुए कहा कि सपा, बसपा व तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को समर्थन देने के बारे में सहमति बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि संप्रग को इसमें अलग-थलग करने का विचार नहीं है।

उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रपति पद के लिए एक मुस्लिम उम्मीदवार के पक्ष में है, क्योंकि वह अपने 'मजबूत मुस्लिम वोट आधार' के कारण मुस्लिमों को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मीडिया में इस पद के लिए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, राज्यसभा के पूर्व उप सभापति के रहमान खान व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी सहित अन्य नामों की चर्चा चल रही है।

फारूकी ने अंसारी, खान व कुरैशी के नामों के पक्ष में राय जाहिर करते हुए उन्हें ऐसे योग्य व्यक्ति बताया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में खुद को साबित किया है।

फारूकी ने दावा किया कि कम से कम गैर राजग दलों में आम सहमति नजर आती है। उन्होंने कहा कि अच्र अच्छे प्रत्याशी उपलब्ध हों तो उनमें से एक नाम पर फैसला किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सपा ने वर्ष 2002 में इस पद के लिए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का समर्थन किया था, लेकिन उन्हें डर है इस बार उनके नाम को लेकर कांग्रेस में कुछ हिचकिचाहट है।

फारूकी ने कहा कि सपा जल्द ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर अपना फैसला बताएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।