विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूजी में सोनिया को मिले 36 हजार करोड़ रुपये: स्वामी

By Edited By:
Published: Sun, 10 Jun 2012 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2012 08:02 AM (IST)

टूजी घोटाले मे केद्र सरकार की नीद उड़ाने वाले जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्माण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पानीपत। टूजी घोटाले में केंद्र सरकार की नींद उड़ाने वाले जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्माण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि टूजी घोटाले में पूर्व मंत्री ए राजा ने 60 हजार करोड़ रुपये की दलाली ली। जिसमें से 36 हजार करोड़ सोनिया गांधी को दिए गए। स्वामी ने टूजी घोटाले में गृहमंत्री चिदंबरम को बड़ा और ए. राजा को छोटा उस्ताद करार दिया है।

सुब्रह्माण्यम स्वामी शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के कांफ्रेंस हॉल में 'भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई-कानून द्वारा' विषय पर अधिवक्ता परिषद, हरियाणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि स्वामी ने कहा कि पी. चिदंबरम का जेल जाना निश्चित है। चिदंबरम ने पद का दुरुपयोग कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया है। यह ट्रायल कोर्ट में साबित हो चुका है।

आपराधिक षड्यंत्र के तहत चिदंबरम ने देश को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। इस मामले की सुनवाई जुलाई में सुप्रीम कोर्ट में होगी। स्वामी के मुताबिक ए. राजा ने कुल 60 हजार करोड़ रुपये की दलाली ली। चार हजार करोड़ राजा ने खुद रखे, 36 हजार करोड़ सोनिया गांधी, 15 हजार करोड़ रुपये डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि और पांच हजार करोड़ रुपये पी. चिदंबरम को दिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।