विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य जांच को अमेरिका गई सोनिया

By Edited By:
Published: Mon, 02 Sep 2013 04:26 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2013 03:56 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सोमवार को अमेरिका रवाना हो गईं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सोमवार को अमेरिका रवाना हो गईं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनिया बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ सोमवार दोपहर रवाना हो गईं। 66 वर्षीय सोनिया गांधी का 5 अगस्त, 2011 को अज्ञात बीमारी के लिए अमेरिका में ऑपरेशन हुआ था।

कांग्रेस सुप्रीमो पिछले वर्ष फरवरी में और दो सितंबर को स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका गई थीं। सोमवार को कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि वह हर छह महीने पर होने वाली स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका रवाना हो गई हैं। उनके मुताबिक, सोनिया एक सप्ताह या आठ दिन में वापस लौट आएंगी। पिछले सोमवार को खाद्य सुरक्षा विधेयक पर लोकसभा में मतदान के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती भी कराया गया था।

पांच घंटे तक विभिन्न जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सोनिया को कफ और सिरदर्द की शिकायत थी। इनकी दवा लेने के बाद संसद में उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद वह बीच वोटिंग में ही बेटे व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के साथ संसद से चली गई थीं।

कांग्रेस सूत्रों ने उनके पिछले सप्ताह एम्स में भर्ती होने और अमेरिका जाने के बीच किसी भी संबंध से इन्कार किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।