विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिसाब देने से डर क्यों रहे हैं मोदी : सोनिया

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Thu, 09 Oct 2014 08:10 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को भाजपा पर हमला करते हुए महाराष्ट्र के मतदाताओं से पूछा कि क्या वे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोल्हापुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को भाजपा पर हमला करते हुए महाराष्ट्र के मतदाताओं से पूछा कि क्या वे 'समाज में घृणा फैलाने वाली' पार्टी के साथ जाना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि 60 साल में कुछ न करने वाले 60 दिन का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पूछती हूं कि आप हिसाब देने से डर क्यों रहे हैं।'

महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना भले ही अलग हो गई हों, लेकिन असल में वे एक ही हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज में घृणा फैलाना है। उन्होंने मतदाताओं को चेताते हुए कहा कि वे भाजपा के साथ न जाएं, भले ही वह अपना मुखौटा बदल ले।

महाराष्ट्र में अपनी पहली चुनावी रैली के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा और शिवसेना जैसी अवसरवादी पार्टियां सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उन्हीं योजनाओं को आगे बढ़ा रही है, जो पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने शुरू की थीं, और तब भाजपा ने इन्हीं योजनाओं का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी कहते हैं कि वे महाराष्ट्र को गुजरात से आगे ले जाएंगे, जबकि महाराष्ट्र पहले ही लगभग सभी क्षेत्रों में गुजरात से आगे है।

चुनावी वादों पर घेरा

उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन हकीकत इससे अलग होती है। लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने जनता से कई वादे किए थे। उनका क्या हुआ? क्या सौ दिनों में महंगाई कम हो गई?

सोनिया ने सीमा पार से हो रही गोलाबारी के लिए भी मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान पाकिस्तान को जवाब देने की बात की गई थी, लेकिन अब लगातार सीमा पर गोलीबारी हो रही है और सरकार कुछ नहीं कर रही है।

पढ़ें: नकली सपने दिखाने वालों से रहें सावधान: सोनिया गांधी

पढ़ें: मोदी-सोनिया ने एक दूसरे पर चलाए शब्दों के तीर