विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकली सपने दिखाने वालों से रहें सावधान: सोनिया गांधी

By manoj yadavEdited By:
Published: Sat, 04 Oct 2014 02:09 PM (IST)Updated: Sat, 04 Oct 2014 02:38 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरदार तरीके से शुरू हो गया है। आज जहां करनाल में पीएम नरेंद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रोहतक। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरदार तरीके से शुरू हो गया है। आज जहां करनाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली करके भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का आह्वान किया तो रोहतक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा की जनता से कहा कि देश को नकली सपना दिखाने वालों से सावधान रहें। उन्होंने वहां आए लोगों से पूछा कि आपको जो सपने दिखाए गए, उसमें से अभी तक कितने सपने पूरे हुए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उसमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। काले धन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा ने सरकार बनने के सौ दिनों के अंदर काला धन वापस लाने की बात कही थी, लेकिन अब यह वादा पूरा क्यों नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास में कांग्रेस ने जी-जान से काम किया है। भाजपा जहां कांग्रेस की ही योजनाओं को नाम बदलकर सामने ला रही है। वहीं हम किसी दूसरे के काम को अपना नहीं बताते हैं। हरियाणा में कांग्रेस ने विकास किया है और हरियाणा को और आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस जरूरी है। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश देने की भी अपील की।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने जो भी वादे किए थे उनपर आज तक कुछ नहीं हुआ, इससे उन्होंने सिर्फ जनता को बहकाने की कोशिश की है।

पढ़ें: बाढ़ प्रभावितों की मदद करें कांग्रेसी सीएम

पढ़ें: महाराष्ट्र विस चुनाव में मोदी और सोनिया होंगे स्टार प्रचारक